अजमेर| कार्तिक एकादशी से शुरू हुआ धार्मिक पुष्कर मेला और पंचतीर्थ स्नान पूर्णिमा के महास्नान के साथ संपन्न हो गया| पूर्णिमा के मौके शनिवार को लखों श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर धर्म लाभ कमाया|
पूर्णिमा स्नान का पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालु पवित्र सरोवर के घाटो पर अलसुबह ही उमड़ पड़े और पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान और दान पुण्य किया| विशेषकर सरोवर के मुख्य घाटो पर ग्रामीण अंचल की महिलाओ का तांता लगा रहा| महिला श्रदालुओ ने सरोवर के घाटो पर तीर्थ पुरोहितो के बताए अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए।
ऐसी मान्यता है कि पवित्र पुष्कर सरोवर में पूर्णिमा के दिन स्नान और दान -पुण्य करने से मनुष्य को सभी पापो से मुक्ति मिलती है और वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते पूर्णिमा के मौके पर हजारो श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान व पूजा अर्चनाकर कर दान पुण्य कमाते है| सरोवर स्नान के बाद श्रदालुओ ने कस्बे के ब्रह्मा मंदिर सहित मुख्य मंदिरो के दर्शन किये| इसी के साथ धार्मिक पुष्कर मेले का समापन हो गया और श्रद्धालु अपने गंतव्यो की और बढ़ गए|