भरतपुर| राजस्थान के भरतपुर में संभाग स्तरीय आर्मी भर्ती गुरूवार से शुरू हो गई है जहां पहले दिन करीब 6300 युवाओं ने आर्मी में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाईं | आर्मी रैली भर्ती स्थल लोहागढ़ स्टेडियम पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए है साथ ही स्टेडियम को पूरी तरह से पैक कर दिया गया है।
आर्मी भर्ती की मॉनिटरिंग कर रहे हैं अलवर ब्यूरो से आर्मी भर्ती के निदेशक कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि आज से शुरू हुई सेना रैली भर्ती में लगभग 45000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे और भर्ती स्थल व उसके आसपास दलालों की सेंधमारी रोकने के पूरे इंतजाम किए गए हैं इसके अलावा आर्मी इंटेलिजेंस,पुलिस के अधिकारी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं|
भर्ती स्थल पर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से भी ऐसे दलालों की सभी हरकतों पर पूरी नजर रखी जा रही है| जिला प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सेना रैली भर्ती में ड्यूटी पर लगाया गया है| करीब 1000 पुलिसकर्मी भी रैली स्थल के आसपास तैनात किए गए है साथ ही यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है|
गुरूवार से शुरू हुई आर्मी भर्ती 14 अक्टूबर चलेगी जिसमे भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को दौड़, शारीरिक माप दक्षता,मेडिकल कराया जायेगा और जो इसमें सफल होंगे उनकी लिखित परीक्षा 28 जनवरी को होगी जिसमे सफल होने वाले युवाओं को आर्मी में दाखिला दिया जायेगा |