बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहुंची अयोध्या, बेटी मालती और पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन

अयोध्या: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के संग अयोध्या पहुंची. राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका अयोध्या पहुंची हैं. प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोंद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर दिखाई दी.  प्रियंका चोपड़ा इस बार सच में देसी अवतार में दिखाई दी. पीले रंग की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

वहीं निक जोनस भी कुर्ते में दिखाई दे रहे है. प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां और पति निक जोनस भी हैं.  परिवार के साथ कार में बैठकर वो एयपोर्ट से रवाना हो गईं. पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा अर्चना की. प्रियंका चोपड़ा पति और बेटी के साथ राम मंदिर पहुंची और रामलला के दर्शन किए. पुजारी ने प्रसाद, अंगवस्त्र आदि प्रदान कर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और पुत्री का स्वागत किया. 

मूवी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अगवानी में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र भी उपस्थित रहे। इस अवसर को प्रियंका ने अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया. ये कोई पहला अवसर नहीं है, जब बॉलीवुड का कोई दिग्गज रामलला के सम्मुख नतमस्तक हुआ हो. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा आदि तो 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में ही शामिल हुए थे. अमिताभ बच्चन इसके बाद एक बार और रामलला का दर्शन करने आ चुके हैं.