उत्तर भारत में फिर छाया घना कोहरा, दिल्ली-NCR में आमजन कोहरे से परेशान, दिल्ली में कोहरे से विमान सेवा भी प्रभावित

नई दिल्लीः उत्तर भारत में फिर घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली NCR में आमजन कोहरे से परेशान है. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में कोहरा नजर आ रहा है. मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान भी कोहरे की चपेट में है. कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई है. कोहरे से दृश्यता कम हुई.

कोहरे से दिल्ली में विजिबिलिटी कम है. दिल्ली में कोहरे से विमान सेवा भी प्रभावित हुई. दिल्ली से आने-जाने वाली कई फ्लाइट लेट, कई रद्द  हुई. 9I 711 दिल्ली-धर्मशाला फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट  है. फ्लाइट सुबह 9 बजे दिल्ली से उड़ान भर सकती है. 9I 693 दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट 1 घंटा लेट है. फ्लाइट सुबह 8:30 बजे भर उड़ान  सकती है.

9I 697 दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट  है. फ्लाइट सुबह 10 बजे दिल्ली से उड़ान भर सकती है. 9I 809 दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट करीब 4 घंटे लेट है. फ्लाइट दोपहर करीब 1:45 बजे उड़ान भर सकती है. SG 8152 दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट करीब 1:30 घंटे लेट है. फ्लाइट सुबह 11:25 बजे उड़ान भर सकती है . कोहरे से ZZ 1215 दिल्ली-जयपुर फ्लाइट रद्द है. ZZ 730 दिल्ली-आगरा फ्लाइट रद्द हुई.