पूरे प्रदेशभर में होली पर्व की धूम, हुआ होलिका दहन, आज मनाया जा रहा है रंगों का पर्व, लोगों में काफी उत्साह

जयपुर: पूरे प्रदेशभर में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया. इसी के साथ पूरे राज्य में होलिका दहन हुआ. आज धुलेंडी पर्व मनाया जा रहा है. होली के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. प्रदेश के सभी जिलों के अलग अलग इलाकों में होलिका दहन किया गया. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में यह त्योहार मनाया जाता है. वहीं प्रतापगढ़ शहर में रविवार को एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया. इसी के साथ पूरे जिले में भी होलिका दहन किया गया. शहर के गांधी चौराहे पर प्रमुख होलिका का दहन किया गया. इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

होली के त्योहार को लेकर आज सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था. शहर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में यह त्योहार मनाया जाता है. शहर के सूरजपोल चौराहे पर भी होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ढोल नगाड़ों और वैदिक मंत्रोचार के साथ पारंपरिक तरीके से होली जलाई गई. मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के समय छोटे-छोटे बच्चों को होली की परिक्रमा करवाई गई. 

कहा जाता है कि जलती होली की परिक्रमा करवाने से बच्चों की बीमारियां दूर होती है और बुरी आत्माओं का साया नहीं पड़ता है. शहर के सूरजपोल पर होलिका के समक्ष आकर्षक रंगोली बनाई गई और प्रेरणात्मक स्लोगन भी लिखे गए. होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.