VIDEO: राजस्थान में स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, कुल 474 पदों के लिए निकली भर्ती

जयपुर: निजी सहायक/स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ. कुल 474 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ. सचिवालय में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 194 स्टेनो के पदों के लिए भर्ती होगी. 

वहीं अधीनस्थ विभागों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के निजी सहायक ग्रेड द्वितीय के 257 पदों और अनुसूचित क्षेत्र के निजी सहायक ग्रेड द्वितीय के 23 पदों के लिए भर्ती होगी. 

कर्मचारी चयन बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया. राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रमन पारीक ने आभार जताया. आपको बता दें कि राजस्थान में स्टेनोग्राफर भर्ती का 474 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. 29 फरवरी से 29 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.