महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, मनचलों, बदमाशों और शरारती तत्वों पर अब होगी प्रभावी कार्रवाई

सिरोही: सिरोही जिला पुलिस प्रशासन की अभिनव पहल के चलते महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्त हो गया है. जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ज्यैष्ठा मैत्रैयी के निर्देश पर सिरोही शहर की तर्ज पर अब आबूरोड शहर में भी महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल (लेडी पेट्रोलिंग) टीम की शुरुआत की गई है. जिसको लेकर डीएसपी अचल सिंह देवड़ा ने आबूरोड सिटी थाने से हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल को रवाना किया.

इस मौके पर थानाधिकारी बलभद्र सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे. आपको बता दे की पुलिस गश्ती दल टीम आबूरोड शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और सामाजिक व्यवहार की रोकथाम के साथ ही शहर में अन्य गश्ती दलों के साथ-साथ समन्वय बनाकर रखा जाएगा, अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगी. गश्ती दल टीम मुख्य उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं व बच्चों पर होने वाले अपराधों को रोकना व सूचना मिलने पर तत्काल उनको सहायता उपलब्ध करवाने व अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना ही मुख्य उद्देश्य है. पुलिस टीम मे प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल है. वहीं गश्ती दल प्रथम सेट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और 4 बजे व शाम  7 बजे तक निर्धारित की गई है. 

जो शहर में स्कूल कॉलेज महिलाओं की अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोलिंग कर गश्त करेगी. वहीं पुलिस के द्वारा गश्ती दल के लिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जो 95304314 05 है. शहर में गश्ती दल के द्वारा मनचलो बदमाशों और शरारती तत्वो एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना और बालिकाओं छात्राओं व महिलाओं से लगातार संपर्क में रहकर उनके साथ होने वाली साइबर अपराधों मोबाइल पर उन्हें गलत मैसेज भेजने वालों, उनको अनावश्यक कॉल करके परेशान करने वालों पर ब्लैक मैन करने वालों की पहचान कर आवश्यक कडी कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं.