राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जयपुर, अमर जवान ज्योति पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान की दो दिन की यात्रा पर मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचीं. राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी की.

हवाई अड्डे से मुर्मू अमर जवान ज्योति पहुंचीं और वहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह राजभवन में स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा का अवलोकन करेंगी. इसके पश्चात वे संविधान पार्क का लोकार्पण व अवलोकन करेंगी. राष्ट्रपति का राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है.