अजमेर| राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राज्यभर में अन्नपूर्णा रसोई को आरम्भ कर गरीब जनता सहित रोजमर्रा की मेहनत मजदूरी करने वाले लोगो के लिए एक अनोखा तोहफा दिया है| आपको बता दें कि गुरूवार को नसीराबाद कस्बे में ज्यो ही अन्नपूर्णा रसोई के नसीराबाद आने की सूचना नगरवासियों को मिली त्यों ही नगरवासियों सहित मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी|
अन्नपूर्णा रसोई ज्यो ही नसीराबाद पहुंची त्यो ही नगर के भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर जा पहुंचे ओर भाजपा सरकार की उपल्बधियां बताई| इस मौके पर नगर छावनी परिषद के अध्यक्ष योगेश सोनी सतीश पारचे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें। सोनी ने बताया की अन्नपूर्णा रसोई में नाश्ता पांच रूपए ओर खाना आठ रूपए में दिया जा रहा है| इतना ही नही सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा रसोई का खाना भी खाया।