सराड़ा। कटारिया ने राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास के कार्यों को गिनाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार को विकासवादी सरकार बताते कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ किया है। हम खोखले वादों में विश्वास नही करते इस एनिकट के निर्माण से क्षेत्र में भूजल समस्या का समाधान होगा। भूजल स्तर बढेगा,आसपास के दर्जनों गांवों के सैकडों किसानों को सिंचाई व पशुपालन के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। वहीं धार्मिक स्थल होने से पर्यटन का विकास भी होगा।
इससे पूर्व कटारिया ने भगवान मूलेश्वर महादेव के दर्शन किये तथा मन्दिर व आस पास की सुन्दरता देख कर अभिभूत हुए। इस अवसर पर उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा,सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा,सोनाल मीणा प्रधान पंचायत समिति सेमारी,ईश्वर टेलर देहात जिलाध्यक्ष ओबीसी उदयपुर, शांति लाल टेलर बड़ावली,मुरली पटेल मंडल अध्यक्ष मल्लाडा,भागीरथ जोशी महामंत्री मंडल मल्लाडा व कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।