VIDEO: राजस्थान में चुनावी शंखनाद, निवाई में 10 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा की होगी जनसभा, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान में चुनावी शंखनाद करने आ रही हैं.ताबड़तोड़ चल रही भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्राओं को काउंटर करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा का राजस्थान दौरा बेहद अहम हैं. 10 सितंबर को प्रियंका गांधी टोंक जिले की निवाई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, सीपी जोशी समेत प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. प्रियंका गांधी का चुनावी संदेश टोंक,जयपुर ग्रामीण,सवाई माधोपुर,बूंदी,अजमेर और केकड़ी जिलों में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगा.

कांग्रेस की स्टार नेता प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान में चुनावी शंखनाद का आगाज करने जा रही हैं.10 सितंबर को निवाई में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा होगी.  सीएम अशोक गहलोत,प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,सचिन पायलट समेत प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी.प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस का राजस्थान संगठन जुट गया.

टोंक जिला चार विधानसभा:
-टोंक -सचिन पायलट कांग्रेस
-देवली उनियारा- हरीश मीना कांग्रेस
-मालपुरा- कन्हैया लाल चौधरी बीजेपी 
-निवाई - प्रशांत बैरवा कांग्रेस
-चार में तीन सीट कांग्रेस के पास

सवाई माधोपुर जिला:
-गंगापुर सिटी - रामकेश मीणा निर्दलीय 
-बामनवास - इंदिरा मीना कांग्रेस
-खंडार - अशोक बैरवा कांग्रेस
-सवाई माधोपुर - दानिश अबरार कांग्रेस 
-चार जिले में तीन सीटें कांग्रेस के पास
-निर्दलीय विधायक रामकेश मीना भी कांग्रेस के साथ

जयपुर ग्रामीण जिला:
-चाकसू -वेद प्रकाश सोलंकी कांग्रेस
-बगरू- गंगा देवी कांग्रेस

दूदू जिला:
-दूदू -बाबू लाल नागर निर्दलीय विधायक
-कांग्रेस विचारधारा के हैं नागर

दौसा जिला:
-लालसोट- परसादी लाल मीना कांग्रेस

बूंदी जिला:
-हिंडोली- अशोक चांदना कांग्रेस
-बूंदी -अशोक डोगरा बीजेपी
-के पाटन- अशोक डोगरा बीजेपी

केकड़ी जिला:
-केकड़ी - रघु शर्मा कांग्रेस
-मसूदा - राकेश पारीक कांग्रेस 

तकरीबन 16 विधानसभा सीटों पर प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा से सीधा संदेश.कांग्रेस संगठन को उम्मीद हैं कि युवा और महिलाओ के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को सुनने का क्रेज रहता हैं.