गोमती नदी से महिला और मासूम का शव मिलने से सनसनी, चौक थाना क्षेत्र में मिली दो शवों की सूचना

गोमती नदी से महिला और मासूम का शव मिलने से सनसनी, चौक थाना क्षेत्र में मिली दो शवों की सूचना

लखनऊ: गोमती नदी से महिला और मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई. चौक थाना क्षेत्र में दो शवों की सूचना मिली. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव नदी से बाहर निकाले. 

महिला की उम्र करीब 30 वर्ष, बच्चे की उम्र लगभग 6 साल का अनुमान है. महिला के पास से फील्ड यूनिट को सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट पर कौशर खान नाम लिखा मिला. फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त और मामले की जांच में जुट गई है.

गोमती नदी से महिला और मासूम का शव मिलने से सनसनी: 
-चौक थाना क्षेत्र में मिली दो शवों की सूचना
-पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव नदी से बाहर निकाले
-महिला की उम्र करीब 30 वर्ष, बच्चे की उम्र लगभग 6 साल का अनुमान
-महिला के पास से फील्ड यूनिट को मिला सुसाइड नोट
-सुसाइड नोट पर कौशर खान नाम लिखा मिला
-फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए
-पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी