अजमेरः मसूदा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बस और श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 2 की मौत हुई है जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 32 श्रद्धालु गंभीर घायल हुए है. ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु एमपी के मंदसौर निवासी हैं. बाबा रामदेवरा के दर्शन के बाद पुष्कर तीर्थ जा रहे थे.
हादसे में 15 महिलाएं और 17 पुरुष घायल हुए है. 13 गंभीर घायल प्राथमिक उपचार के बाद मसूदा से अजमेर रैफर किया गया है. घटना की जानकारी के बाद विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत और एसडीएम दीप शिखा भी राजकीय अस्पताल पहुंची है. अस्पताल में भर्ती घायलों से कुशलक्षेम जानी है.