जयपुरः मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. प्रदेशवासियों को मानसून के लिए अभी इंतजार करना होगा. हालांकि सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी को छूमंत्र किया है. कल प्रदेश में कहीं भी हीटवेव की स्थिति नहीं रही. पश्चिमी विक्षोभ से अगले 4-5 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा.
मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में कल भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 44 मिमी बारिश जयपुर के चौमूं में दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ में 23, भीलवाड़ा में 13.4 और झुंझुनूं में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई.