जयपुर: राजस्थान में बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. प्रदेश में पांच स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई.
जयपुर के माधोराजपुरा में 82 और सांगानेर में 69 MM बारिश दर्ज हुई. सीकर के दांतारामगढ़ में 75 और सिरोही के पिंडवाड़ा में 70 MM बारिश दर्ज हुई. जयपुर जिले में बारिश का जोर रहा, 14 स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के 30 बांधों पर बारिश दर्ज की गई. आपको बता दें कि जयपुर के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई. बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया.
बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में बह रही त्रिवेणी में पानी की आवक शुरू हो गई है. त्रिवेणी में चित्तौड़गढ़ और मांडलगढ़ के पानी की आवक शुरू हुई है. वर्तमान में 2.30 मीटर की ऊंचाई पर त्रिवेणी बह रही है. इसी ऊंचाई से त्रिवेणी बहती रही तो 72 घंटे के पानी भीतर बांध में पहुंचेगा. बीसलपुर बांध का वर्तमान जलस्तर 313.69 RL मीटर है.