जमवारामगढ़ के साऊ सीरा गांव से दुखद खबर, सड़क हादसे में हुई जीजा-साला सहित तीन की मौत

जमवारामगढ़ के साऊ सीरा गांव से दुखद खबर, सड़क हादसे में हुई जीजा-साला सहित तीन की मौत

जमवारामगढ़: जमवारामगढ़ के साऊ सीरा गांव से दुखद खबर है. सड़क हादसे में जीजा-साला सहित तीन की मौत हुई. साऊ सीरा निवासी रामकिशन मीना और रामकिशन के साले तथा एक अन्य महिला की मौत हुई. जबकि हादसे में कार चालक साऊ सीरा निवासी नेहनू राम सहित 3 गंभीर घायल हुए. 

तीनों घायलों का सेक्टर 11 गुड़गांव के अस्पताल में उपचार चल रहा है. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. कंपनी के काम से कार से गुड़गांव, हरियाणा जा रहे थे. कार में चालक सहित 6 लोग सवार थे. 

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा हाईवे नूंह के पास सड़क हादसा हुआ. मध्य रात्रि को डंपर और कार में जोरदार भिड़ंत हुई. सूचना के बाद परिजन और गांव के लोग गुड़गांव पहुंचे.

जमवारामगढ़ के साऊ सीरा गांव से दुखद खबर: 
-सड़क हादसे में हुई जीजा-साला सहित तीन की मौत 
-साऊ सीरा निवासी रामकिशन मीना व रामकिशन के साले तथा एक अन्य महिला की हुई मौत
-जबकि हादसे में कार चालक साऊ सीरा निवासी नेहनू राम सहित 3 हुए गंभीर घायल 
-तीनों घायलों का सेक्टर 11 गुड़गांव के अस्पताल में चल रहा उपचार 
-हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल 
-कंपनी के काम से कार से जा रहे थे गुड़गांव, हरियाणा 
-कार में चालक सहित 6 लोग थे सवार 
-दिल्ली-मुंबई-वडोदरा हाईवे नूंह के पास हुआ सड़क हादसा 
-मध्य रात्रि को डंपर व कार में हुई जोरदार भिड़ंत 
-सूचना के बाद परिजन व गांव के लोग पहुंचे गुड़गांव