जयपुर: राजस्थान मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. राजस्थान के कुछ भागों में फिर से हल्की बारिश का दौर दिखेगा. राजस्थान में वर्तमान में मानसून विदाई रेखा धौलपुर, उदयपुर से होकर गुजर रही है. पश्चिमी राज के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से (सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक) से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.
सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्मम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट:
-राजस्थान के कुछ भागों में फिर से दिखेगा हल्की बारिश का दौर
-राजस्थान में वर्तमान में मानसून विदाई रेखा धौलपुर, उदयपुर से होकर गुजर रही
-पश्चिमी राज के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से...
...(सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक) से ऊपर दर्ज किया जा रहा
-सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री दर्ज
-पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना
-हालांकि भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में...
...27-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्मम बारिश होने की संभावना
-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना
-एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना
गौरतलब है कि राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बाड़मेर में सितंबर में 42.4 डिग्री रिकॉर्ड पारा पहुंचा. जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा गर्मी है. जोधपुर में 40.6 डिग्री के साथ 2016 के बाद सितंबर का सबसे ज्यादा तापमान है. उदयपुर में 2017 के बाद सितंबर में सर्वाधिक 36 डिग्री तापमान दर्ज किया. पश्चिमी जिलों में तेज गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ गई. अगले 3-4 दिन प्रदेश में तेज गर्मी रहने का अनुमान है.