Rajasthan Panchayat Election 2026: गांवों में लोकतंत्र का महापर्व, कहीं वोटों की बरसात तो कहीं सुस्त रफ्तार; जानें सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा और सबसे कम कहां हुई वोटिंग

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सुबह 10 बजे तक प्रदेश में कुल 15.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं.

हनुमानगढ़ के संगरिया में सर्वाधिक मतदान:
सुबह 10 बजे तक हनुमानगढ़ की संगरिया पंचायत समिति में सर्वाधिक 22.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, प्रतापगढ़ पंचायत समिति में 22.30 फीसदी, श्रीगंगानगर की सादुलशहर पंचायत समिति में 21.48 फीसदी और भरतपुर की सेवर पंचायत समिति में 20.93 फीसदी मतदान हुआ है.

ब्यावर के बदनोर में सबसे कम मतदान:
वहीं, कुछ पंचायत समितियों में मतदान की रफ्तार धीमी नजर आ रही है. ब्यावर की बदनोर पंचायत समिति में सबसे कम 8.12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. जैसलमेर की फतेहगढ़ पंचायत समिति में 8.14 फीसदी और जयपुर की आंधी पंचायत समिति में 9.27 फीसदी मतदान हुआ है.

सुबह 10 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान?

पंचायत समिति मतदान प्रतिशत
संगरिया (हनुमानगढ़) 22.41%
प्रतापगढ़ 22.30%
सादुलशहर (श्रीगंगानगर)     21.48%
सेवर (भरतपुर) 20.93%
आंधी (जयपुर)     9.27%
फतेहगढ़ (जैसलमेर) 8.14%
बदनोर (ब्यावर) 8.12%
प्रदेश में कुल मतदान 15.81%

20 नवंबर को आएंगे चुनाव परिणाम:
प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. इसके बाद 16 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा और उसी रात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी.