जयपुरः पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई है. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर निर्वाचन विभाग ने जिलेवार आंकड़े जारी किए. चौथे चरण में प्रदेश के 25 जिलों में मतदान होगा. कुल 382 जिला परिषद वार्डों में चुनाव, कुल 1,322 पंचायत समिति वार्डों में चुनाव, कुल 116 पंचायत समितियों में चुनाव, कुल 2,142 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा.
कुल 7,521 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है. कुल 3,747 उपसरपंच प्रत्याशी दर्ज, कुल 33,885 मतदान केंद्र बनाए गए है. कुल 11,905 मतदान केंद्रों के वार्ड का विवरण दर्ज. कुल 1,05,94,285 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 54,88,275 पुरुष और 51,05,951 महिला मतदाता शामिल है. अन्य श्रेणी के 59 मतदाता भी मतदाता सूची में शामिल है.
चौथे चरण में प्रदेश के 25 जिलों में होगा मतदान
कुल 382 जिला परिषद वार्डों में चुनाव
कुल 1,322 पंचायत समिति वार्डों में चुनाव
कुल 116 पंचायत समितियों में चुनाव
कुल 2,142 ग्राम पंचायतों में चुनाव
कुल 7,521 सरपंच प्रत्याशी मैदान में
कुल 3,747 उपसरपंच प्रत्याशी दर्ज
कुल 33,885 मतदान केंद्र बनाए गए
कुल 11,905 मतदान केंद्रों के वार्ड का विवरण दर्ज
कुल 1,05,94,285 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल