मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी... सत्ता से ऊपर रखा देशहित, गांधी परिवार के खिलाफ हुए षड्यंत्र, सोनिया गांधी की किताब पर बोले अशोक गहलोत

जयपुरः सोनिया गांधी की आत्मकथा "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी रहा हूं. किताब में प्रधानमंत्री पद त्यागने की घटना का विस्तार से वर्णन किया है. सोनिया गांधी का जीवन त्याग,तपस्या और संघर्ष की ऐसी मिसाल है. जो वर्तमान भारतीय राजनीति में बहुत विरल है. 

प्रधानमंत्री के जिस सर्वोच्च पद पर देश की जनता,कांग्रेस पार्टी और यूपीए गठबंधन के तमाम नेता जिन्हें देखना चाहते थे. उन्होंने उस पद को विनम्रता से अस्वीकार कर दिया. मैं स्वयं उस दिन संसद के सेंट्रल हॉल में मौजूद था. लेकिन उन्होंने सत्ता के सर्वोच्च पद से ऊपर उठकर पार्टी और देश के व्यापक हित को प्राथमिकता दी. 

यह निर्णय उनके राजनीतिक व्यक्तित्व की दृढ़ताः
किताब में  प्रधानमंत्री पद त्यागने की घटना का विस्तार से वर्णन किया गया. पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले कि उस वक्त उनकी प्राथमिकता वैचारिक विरोधी आरएसएस-भाजपा की. देश को बांटने वाली राजनीति से मजबूती से मुकाबला करने की थी. यह निर्णय उनके राजनीतिक व्यक्तित्व की दृढ़ता.       

गांधी परिवार के खिलाफ चारों ओर से षड्यंत्रः
त्याग और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. आज भी आरएसएस और भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा के सामने सबसे बड़ी वैचारिक चुनौती के रूप में गांधी परिवार अग्रिम पंक्ति में है. गांधी परिवार के खिलाफ चारों ओर से षड्यंत्र किए गए. परन्तु उन्होंने हमेशा इन्हें शालीनता से सहन किया है.