यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले में हादसा, कई गाड़ियां आपस में भिड़ीं

यूपी: उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले में हादसा हुआ. काफिले की कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई. पीछे से टक्कर लगने के बाद आपस में गाड़ियां भिड़ गई. हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है. सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे राहुल गांधी सुरक्षित है. हलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ.

आपको बता दें कि राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे. उन्हें 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत में पेश होना है. इसी यात्रा के दौरान लखनऊ से सुल्तानपुर जाते वक्त उनके काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच यह हादसा हुआ.