जयपुर: वोट चोरी SIR को लेकर इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को दिल्ली में रैली होगी.इस रैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को पार्टी ने एक लाख की भीड़ दिल्ली लाने का टारगेट दिया है.बैठक के लिए आज संगठन महासचिव वेणुगोपाल खुद दिल्ली आए और नेताओं के साथ रैली को लेकर मंथन किया. वोट चोरी औऱ SIR को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है.
अब इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को इसको लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन करने जा रहा है.रैली को लेकर करीब 10 लाख भीड़ जुटाने का दावा कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है.राजस्थान से रैली में भीड़ जुटाने की रणनीति को लेकर संगठन महासचिव वेणुगोपाल जयपुर के दौरे पर रहे.जयपुर में पार्टी नेताओं की बैठक में वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस को 1 लाख भीड़ लाने का टारगेट दिया.
बैठक में किन जिलों से ज्यादा भीड़ जुटाई जाए और कैसे वाहनों का बंदोबस्त होगा इसको लेकर विस्तार से मंथन किया गया.कांग्रेस ने दिल्ली के नजदीक वाले जिलों से ज्यादा भीड़ जुटाने का प्लान बनाया है.इसके तहत अलवर,भरतपुर,धौलपुर,दौसा,कोटपूतली-बहरोड़,जयपुर,सीकर औऱ झुंझुनूं जैसे जिलों से ज्यादा भीड़ जुटाने का फैसला किया गया.वेणुगोपाल ने कहा कि हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया चाहते है.ऐसे में जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा.
वहीं बैठक में आज गहलोत,पायलट,रंधावा,जूली,डोटासरा सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.बैठक से पहले गहलोत औऱ पायलट की गर्मजोशी से हुई मुलाकात भी बेहद चर्चाओं में रही.अब देखना है कि कांग्रेस हाईकमान के टारगेट को राजस्थान कांग्रेस कैसे पूरा करती है.क्योंकि राजस्थान में पंचायत चुनाव औऱ फेस्टिव सीजन के चलते इतनी भीड़ जुटाना यकीनन एक चुनौती होगी.