Meerut News: नीला ड्रम मर्डर केस में फैसला, कोर्ट ने दोषी मुस्कान और साहिल को सुनाई फांसी की सजा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुना दी है.  कोर्ट का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला भावुक हो गए. जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की ने सजा पर सुनवाई की. वहीं मुस्कान ने कहा कि उसकी दोनों बेटियां का ख्याल रखा जाए.

गौरतलब है कि सौरभ ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था. 2019 में विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे. जिसके बाद  मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया, इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात साहिल शुक्ला से हुई. वहीं कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों ने सौरभ व मुस्कान का समझौता करा दिया जिसके बाद दोनों फिर एक साथ रहने लग गए थे. 

वहीं किसी काम के चलते कुछ दिनों बाद सौरभ लंदन चला गया. उसी समय मुस्कान  साहिल शुक्ला के करीब आ गई. 24 फरवरी 2025 को सौरभ भारत लौटा. इसके बाद साहिल और मुस्कान ने सौरभ की हत्या की साजिश रच दी. तीन मार्च की रात दोनों ने सौरभ को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या कर दी.

जिसके बाद उन्होने सौरभ के शव के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए और उसके उपर से सीमेंट डालकर उसे सील कर दिया और फिर फिर दोंनों हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए. इसके बाद दोनों 17 मार्च को लौटे और 18 मार्च को घटना का पर्दाफाश हुआ. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था.