
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यहां एक कार की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में चार लोगों की जान जाने से इलाके में शोक की लहर है.
CM योगी ने हादसे पर जताया दुख:
मथुरा में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश:
मुख्यमंत्री योगी ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही हादसे से प्रभावित लोगों और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है.
पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के निर्देश:
CM योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.