
यूपीः भाजपा इस बार सीट बंटवारे को लेकर रणनीति बना रही है. भाजपा सहयोगी दलों को अबकी बार 53 सीटें दे सकती है. UP में कम से कम 350 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि 2022 में 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था. राष्ट्रीय लोकदल 30 और निषाद पार्टी 15 सीटों की मांग कर रही है. सहयोगी दल अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं है. भाजपा के सामने सीटों का संतुलन बनाना चुनौती है. UP में गैर-यादव OBC वोट बैंक में मजबूत पकड़ के लिए सहयोगियों की जरूरत है.
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. गठबंधन सीटों के गणित में उलझे है. दिसंबर तक गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ होगी. इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कल से बैठकों का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 प्रत्याशियों की सूची भेजी है.
भाजपा की रणनीति 325-340 सीटों पर लड़नेः
समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 80 से ज्यादा सीट देने के पक्ष में नहीं है. वहीं दूसरी ओर भाजपा की रणनीति 325-340 सीटों पर लड़ने की है. RLD,सुभासपा,अपना दल (एस),निषाद पार्टी को Adjust करना भाजपा के लिए चुनौती है. RLD 34,सुभासपा,अपना दल (एस), निषाद पार्टी मांग 30-30 सीटें रही है.