
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिले के राजगढ़ क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई.
अचानक आए भूकंप के झटकों से लोग सतर्क हो गए. राजगढ़ और आसपास के इलाकों में भूकंप की खबर फैलते ही लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई.
4.0 रही भूकंप की तीव्रता:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई. भूकंप के झटके सुबह 11:40 बजे महसूस किए गए. फिलहाल भूकंप के केंद्र और गहराई से संबंधित विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है.
लोगों में बढ़ी हलचल:
भूकंप के झटकों के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल देखी गई. फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या भवनों को क्षति पहुंचने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.