श्रीगंगानगर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 5 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब के 2 तस्कर और एक महिला गिरफ्तार

राजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर नशा तस्करी के खिलाफ DST और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 1 किलो हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने आए पंजाब के दो पुरुष तस्करों और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.
विस्तार में

श्रीगंगानगर: राजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर नशा तस्करी के खिलाफ DST और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 1 किलो हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने आए पंजाब के दो पुरुष तस्करों और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई श्रीगंगानगर SP हरिशंकर के निर्देश पर DST प्रभारी रामविलास बिश्नोई के नेतृत्व में की गई. पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुर्जन सिंह निवासी गांव शमसाबाद और सुखचेन उर्फ पम्मा निवासी गांव शमशावाला, फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है. इनके साथ एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

DST टीम ने घेराबंदी कर दबोचे तस्कर:
जानकारी के अनुसार, पंजाब के तस्कर राजस्थान-पंजाब बॉर्डर के रास्ते करीब 1 किलो हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचे थे. इसी दौरान DST टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की.

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका:
कार्रवाई को DST प्रभारी रामविलास बिश्नोई की टीम ने अंजाम दिया. टीम में ASI सुरेंद्र ज्याणी, इंद्राज, HC मनप्रीत, विष्यधर, FC संदीप जाखड़, विवेक और प्रमोद शामिल रहे.

फिलहाल हिन्दुमलकोट थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, हेरोइन की सप्लाई और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.