नई दिल्ली : मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार में जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत हो गई है. यूपी के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया है. तितावी थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई.
डिवाइडर से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से भिड़ गई. भीषण टक्कर के बाद कार में आग लग गई, कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को घेर लिया. कार में सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद कार सवारों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला.
कार सवार लोग हरियाणा से शामली होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे. मृतकों का संबंध हरियाणा के नारनौल के पास राखीखाक गांव से होने की जानकारी मिली है. प्रथमदृष्टया सभी मृतक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं. मृतकों के पारिवारिक संबंधों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.