जयपुर : बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर विशेष पूजा की.पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को दीपावली पर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर भजनलाल शर्मा ने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने राक्षसों को समाप्त करने का काम किया.
उसके बाद उस समय रावण के आतंक को समाप्त करने का काम किया. ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. आज के दिन राम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे. और अयोध्या में राम राज्य की स्थापना की. जन जन इस बात को स्वीकार करता है राम राज्य सबसे अच्छा था. राजा राम सबको साथ लेकर चले थे.
पीएम मोदी भी सबको साथ लेकर भारत को विकसित बनाने काम कर रहे हैं. मेरी ओर से दीपवाली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं. सबके जीवन में खुशहाली आए. पीएम मोदी का विजन साकार हो. वोकल फॉर लोकल सामान खरीदे. उनके जीवन में खुशहाली आए. राजस्थान प्रदेश को विकसित बनाए. विकसित निकाय विकसित गांव का सपना साकार हो.