जयपुरः जयपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' रैली आयोजित की जा रही है. रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जोधपुर की सभा के बाद तिलमिलाने लगे. एक-एक सवाल का जवाब पूरी ताकत के साथ मिलेगा. मैंने जो बात कही थी उसको गलत साबित करके दिखा दीजिए.
क्या आने RPSC में सदस्य नियुक्ति नहीं किया था ? क्या वो जेल में नहीं है, क्या JJM में घोटाला नहीं हुआ था. क्या आपका मंत्री जेल में नहीं गया, अभी निकले है. क्या आपके अधिकारी जेल में नहीं है. आपका PSO भी पकड़ा गया था. आपने एक पत्रकार को कहा कि CMO में क्या हो रहा है. यदि आपके पास है तो प्रमाण दीजिए. बताइए झूठा कौन है और सच्चा कौन है. हम जनता के बीच में राजनीति करने वाले हैं. आप 34 महीने बनाम 5 साल का काम देख लो.
हमने वो दंश झेलाः
अग्निवीरों के लिए किए फैसले पर पीएम मोदी को बधाई. कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को तोड़ने का काम किया. आज भी लोकतंत्र के सेनानियों को वो पीड़ा याद है. लोकतंत्र का सर्वाधिक गला कांग्रेस के लोगों ने घोंटा. अटल जी ने कहा था 1 वोट से हमारी सरकार गिरी थी. हमने वो दंश झेला है. हम लोकतंत्र का सम्मान करने वाले लोग है. कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया.