रोनाल्डो के फैसले से दुनिया हैरान, अचानक किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, जानें उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां...

नई दिल्ली: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. 41 वर्षीय रोनाल्डो नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह देंगे. इसके साथ ही उनके 23 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लग जाएगा.  क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी देते हुए नंबर-7 जर्सी अगली पीढ़ी को सौंपने की बात कही है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने साल 2003 में पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था. उन्होंने अपने करियर में 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और रिकॉर्ड 146 गोल दागे. वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने 6 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेकर भी इतिहास रचा. उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2016 में यूरो कप और 2019 व 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने के बावजूद रोनाल्डो का क्लब फुटबॉल में सफर जारी रहेगा. फिलहाल वह सऊदी अरब के एक क्लब से जुड़े हैं. अब उनकी नजर क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में कुल 1,000 गोल के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने पर रहेगी.