जयपुर : पंचायतीराज चुनाव का तीसरा चरण में पंच-सरपंच के लिए मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़े जारी किए हैं. राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 46.15 प्रतिशत मतदान हुआ है. तिजारा में सर्वाधिक 58.14%, सलूम्बर में सबसे कम 34.33% मतदान हुआ है.
जयपुर के चाकसू- 47.40%, कोटखावदा- 48.27%, माधोराजपुरा-50.85%, फागी-49.98%, सांगानेर-48.65%, भरतपुर के बयाना-41.20%, भुसावर- 40.61%, नदबई- 40.85% और वैर-40.01% मतदान हुआ है.
वहीं धौलपुर पंचायत की तीनों समितियों में 51% से अधिक मतदान हुआ है. दोपहर 1 बजे तक बाड़ी में 52.91%, धौलपुर में 51.79% और सैंपऊ में 51.09% मतदान हुआ है. तीनों पंचायत समितियों में कुल 2 लाख 9 हजार 794 मतदाताओं ने मतदान किया है. सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है.
सवाई माधोपुर जिले की 4 पंचायत समिति में दोपहर 1 बजे तक 41.18 % मतदान के हुआ हैं. खंडार पंचायत समिति क्षेत्र में 43.73 प्रतिशत मतदान, मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्र में 40.68 प्रतिशत मतदान, बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र में 41.20 प्रतिशत मतदान, बौंली पंचायत समिति क्षेत्र में 38.55 प्रतिशत मतदान हुआ है.