रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट की जांच चल रही है, जो भी साजिश होगी उसको बेनकाब करेंगे

जयपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया. अश्विनी वैष्णव एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म है. आज हम जनता के सामने आए हैं. संविधान की हत्या करने वालों को बेनकाब करेंगे. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोकतंत्र में सदन सबसे बड़ा मंदिर है. NDA पर जनता का भरोसा है.अग्निवीर भर्ती को लेकर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अग्निवीर भर्ती को लेकर सरकार ने अच्छा फैसला लिया. श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लाट की जांच चल रही है. जो भी साजिश होगी उसको बेनकाब करेंगे. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जयपुर में: 
-एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए अश्विनी वैष्णव
-कहा-संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म है
-आज हम जनता के सामने आए हैं
-संविधान की हत्या करने वालों को बेनकाब करेंगे
-लोकतंत्र में सदन सबसे बड़ा मंदिर है
-NDA पर जनता का भरोसा है
-अग्निवीर भर्ती को लेकर बोले अश्विनी वैष्णव
-अग्निवीर भर्ती एक नवीन प्रयोग था
-अग्निवीर भर्ती को लेकर सरकार ने अच्छा फैसला लिया
-श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट की जांच चल रही है
-जो भी साजिश होगी उसको बेनकाब करेंगे
-दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

आपको बता दें कि 3 नवंबर को श्रीगंगानगर ट्रेन की लाइनों में संदिग्ध ब्लास्ट किया गया था. रामसिंहपुर-विजयनगर के मध्य रेल लाइनों में ब्लास्ट किया गया था. ट्रेन निकलने के बाद ब्लास्ट हुआ था. घटना की जानकारी मिलने पर SP हरिशंकर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद सूरतगढ़-अनूपगढ़ रेल सेक्शन पर रेल यातायात बहाल हुआ.

रेलवे सेफ्टी विभाग से क्लियरेंस मिलने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ. 3 नवंबर की रात पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट में ट्रैक के स्लीपर और पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके बाद आज कुछ ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा था. अब मरम्मत के बाद रेल यातायात सुचारू हो चुका है. उत्तर-पश्चिम रेलवे CPRO अमित सुदर्शन ने जानकारी दी.