राजस्थान पुलिस को मिलेगा CCTV कैमरे लगवाने का अधिकार, CM भजनलाल शर्मा ने दी इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी

जयपुर: अब राजस्थान पुलिस को CCTV कैमरे लगवाने का अधिकार मिलेगा. सार्वजनिक जगहों पर CCTV कैमरे इंस्टॉल कराने का काम अब पुलिस को मिलेगा. हाल ही में पुलिस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

आने वाले दिनों में पुलिस के स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया होगी. DG लॉ एंड आर्डर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखा था. फिलहाल CCTV लगवाने का काम DOIT के पास है. इस कारण कैमरों के रख रखाव और लोकेशन में पुलिस को परेशानी आती है.

अब राजस्थान पुलिस को मिलेगा CCTV कैमरे लगवाने का अधिकार
-सार्वजनिक जगहों पर CCTV कैमरे इंस्टॉल कराने का काम अब पुलिस को मिलेगा 
-हाल ही में पुलिस की समीक्षा बैठक में CM ने दी इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी 
-आने वाले दिनों में पुलिस के स्तर पर होगी टेंडर की प्रक्रिया 
-DG लॉ एंड आर्डर संजय अग्रवाल ने CM के सामने रखा था यह प्रस्ताव 
-फिलहाल CCTV लगवाने का काम है DOIT के पास 
-इस कारण कैमरों के रख रखाव और लोकेशन में आती पुलिस को परेशानी