Panchayat Election 2026: गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, सुबह 10 बजे तक औसत मतदान 14.89%, जानें कहां कितनी फीसदी वोटिंग

जयपुरः पंचायत चुनाव-2026 को लेकर तीसरे चरण का मतदान जारी है.पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक प्रदेशभर में औसत मतदान 14.89 प्रतिशत रहा. हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति में सर्वाधिक 23.71% मतदान रहा. भादरा में 22.08%, नोहर में 21.49% और पीलीबंगा में 20.36% मतदान, छोटी सादड़ी में 19.92% और दलोत में 19.42% मतदान दर्ज हुआ. धोरीमन्ना में सबसे कम 7.25%, पहाड़ी में 7.30% मतदान और पीपलू में भी मतदान की रफ्तार धीमी, सुबह 10 बजे तक 9.30% मतदान हुआ. 

धौलपुर में पंचायत चुनाव-2026 को लेकर सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है. मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति सदस्य के लिए बाड़ी में 13.07%, धौलपुर में 15.58% और सैंपऊ में 15.17% मतदान हुआ. जिला परिषद सदस्य के लिए सुबह 10 बजे तक 14.45% मतदान रहा. 

ब्यावर में पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है. शुरुआती दौर में ग्रामीण क्षेत्र में मतदान प्रतिशत धीमा रहा है. सुबह 10 बजे तक 19% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग किया. जिला परिषद के 14,पंचायत समिति के 68 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है. 

भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 16.89%: 
चित्तौड़गढ़ में सुबह 10 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए गए है. भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 16.89% मतदान है. भूपालसागर में 15.39% और चित्तौड़गढ़ में 13.19% वोटिंग, कपासन में 12.19% मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया. राशमी पंचायत समिति क्षेत्र में 10.61% मतदान दर्ज, चित्तौड़गढ़ जिले का कुल मतदान प्रतिशत 13.69% रहा. मतदान के शुरुआती आंकड़ों में भदेसर सबसे आगे, राशमी सबसे पीछे है. 

6 पंचायत समितियों का मतदान प्रतिशत जारीः
बारां जिले की 6 पंचायत समितियों में सुबह से मतदान जारी है. पुलिस की मुस्तैदी के बीच मतदाता उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले रहे है. सुबह 10 बजे तक 6 पंचायत समितियों का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है. केलवाड़ा 18.87%, शाहबाद 17.93%, नाहरगढ़ 14.19%, किशनगंज 13.13%, अंता 11.60% और मांगरोल में 9.85% मतदान दर्ज किया गया. 

12.5% मतदान हुआः
बालोतरा गुड़ामालानी में सुबह 10 बजे तक 12.5% मतदान हुआ. गुड़ामालानी क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान जारी है. क्षेत्र के 111 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक 12.5 % मतदान दर्ज किया गया. रिटर्निंग अधिकारी भंवरलाल विश्नोई ने मतदान प्रतिशत की जानकारी दी.