नई दिल्लीः दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आयोजित की गई है. रैली में राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है. 15% वोटर्स को SIR में निकाला गया. 2024 की लिस्ट से 13.50 करोड़ वोटर काटे. ये नेताओं की नहीं युवाओं की आवाज है.
हम लोकतंत्र को बचाकर रहेंगे. NDA और हमारे बीच 3 प्रतिशत का अंतर था. संविधान, लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे. वोटर लिस्ट से युवाओं के नाम काटे गए. 2024 के चुनाव के बाद नाम काटे गए.
महाभारत की तरह लड़ाई लड़नी पड़ रही:
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश बचाने के लिए महाभारत की तरह लड़ाई लड़नी पड़ रही. आमतौर पर यह मैदान रामायण के लिए जाना जाता है. लेकिन आज यहां महाभारत हो रहा है.
जनसमर्थन से बदलाव आएगा:
रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी विदाई करेंगे कि वापसी नहीं होगी. रामलीला ग्राउंड लोकतंत्र की हल्दीघाटी है. जनसमर्थन से बदलाव आएगा. जो UP से दिल्ली आए थे, वो UP से ही बाहर जाएंगे. उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटे है.
बंगाल में हमको हराया गया:
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल SIR का पीड़ित रहा. हम छोड़ेंगे नहीं, हम लड़ेंगे. हम लोकतंत्र को बचाएंगे. बंगाल में हमको हराया गया. SIR बीजेपी की मदद के लिए है.