भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' पदयात्रा; ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- भारत का लोकतंत्र किसी एक परिवार की बपौती नहीं

अलवर : अलवर में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है. शहीद स्मारक पहुंची भाजपा की पदयात्रा को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया. उन्होंने पदयात्रा में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा का भी आभार जताया. 

उन्होंने कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं. भारत के लोकतंत्र को जन्म देने में जिनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था. देश के राजाओं को एक माला में पिरोकर हजारों साल पुराना सपना पूरा किया. भारत में लोकतंत्र प्रणाली का राज स्थापित किया. भारत के लोकतंत्र को जन्म देने में जिनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था वे देश के सपूत सरदार पटेल थे, आज उनकी जयंती है.

मेरे पूर्वजों ने सरदार पटेल का चित्र बनवाकर संसद को भेंट किया:
किसी कांग्रेसी नेता ने सरदार पटेल के बारे में नहीं सोचा. मेरे पूर्वजों ने सरदार पटेल का चित्र बनवाकर संसद को भेंट किया.  जिस पर आज पुष्प अर्पित होते हैं. भारत का लोकतंत्र किसी एक परिवार की बपौती नहीं है. देश के नागरिकों की पूंजी है. जब हारो तो आत्ममंथन करो. नहीं तो पश्चाताप करो.

कांग्रेस को ना आंदोलन ना विकास केवल कुर्सी चाहिए:
कांग्रेस को ना आंदोलन ना विकास केवल कुर्सी चाहिए. मनोविज्ञान समझो-ये वोट चोरी का मामला नहीं है. वो सोचते हैं कोई मेरी कुर्सी पर कैसे बैठा. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष का नेता चुना जाता है तो विपक्ष का नेतृत्व करने की भूमिका आपके कंधों पर है. सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, ग़ुलाम नबी, अटल बिहारी वाजपेयी उस कुर्सी पर बैठे थे.

कांग्रेस का नेतृत्व शून्य हो गया है:
आज झगड़ा करो मुक्के लगाओ आकाशवाणी भवन में घुस जाओ. ये आचरण ये व्यवहार नेता विपक्ष का होना चाहिए'. शायद शून्य का आविष्कार कांग्रेस पार्टी के लिए किया था. कांग्रेस का नेतृत्व शून्य हो गया है.