सीएम भजनलाल शर्मा की राज्य कर्मचारियों को दीपावली की सौगात, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली की सौगात दी है. महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत डीए-डीआर होगा. 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित होंगे. 

लगभग 6 लाख पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस मिलेगा. सातवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ते (DA) एवं महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी. इस वृद्धि के बाद डीए एवं डीआर 60 प्रतिशत से बढ़कर प्रतिशत होगा.      

कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिकाः
इन निर्णयों से कर्मचारियों को दीपावली पर अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा. 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. राज्य सरकार उनके कल्याण एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पित है.