जयपुरः राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में आज से दो दिवसीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. खेलों के प्रति छात्राओं में उत्साह और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
कार्यक्रम में महारानी कॉलेज की प्राचार्य नूपुर माथुर, खेल सचिव चेतना चौधरी सहित कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं. इस दौरान मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया.अपने संबोधन में वीरेंद्र चौधरी ने छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी सशक्त माध्यम हैं.
आठ टीमें खिताब के लिए दिखाएंगी दमखमः
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में आठ टीमें खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगी. प्रतियोगिता का समापन कल होगा. समापन समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु बीपी सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.