जयपुरः प्रदेश में 'अर्नब' तूफान का असर देखने को मिल रहा है राजधानी जयपुर समेत 11 शहरों में बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है. आज भी जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश हुई. कल राजधानी जयपुर में एक घंटे में आधा इंच से अधिक बारिश हुई.
बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट हुई. मौसम विभाग से आज भी 15 जिलों में ऑरेंज,20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ाई है. बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा.
किसानों को राहतः
सरसों की बुवाई में किसानों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी बारिश के आसार है. तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव, साथ ही सर्दी बढ़ेगी. लोगों को दिवाली से पहले गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ेगी.