जोधपुर में पंचायत चुनाव-2026 के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े ग्रामीण मतदाता. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जोधपुर : पंचायत चुनाव-2026 के लिए दोपहर 1 बजे तक 51.37 प्रतिशत मतदान हुआ. 17 पंचायत समितियों में 5.43 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले है. जिले की 431 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है. कुल 10 लाख 58 हजार 975 मतदाता पंजीकृत हैं. सामराऊ पंचायत समिति में सर्वाधिक 59.87 प्रतिशत मतदान हुआ.
कापरड़ा में 55.70 और मंडोर में 54.96 प्रतिशत मतदान हुआ. उम्मेद नगर में 54.65 और तिंवरी में 53.62 प्रतिशत मतदान हुआ. ओसियां में 52.71 और हटूंडी में 51.51 प्रतिशत मतदान हुआ. बिलाड़ा में सबसे कम 46.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जिले की 11 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए. मंडोर में 3, हटूंडी और तिंवरी में 2-2 सरपंच निर्विरोध चुने गए.
इससे पहले सुबह 10 बजे तक 17 पंचायत समितियों में 23.54% मतदान हुआ. 2,49,232 मतदाताओं ने वोट डाले. जिले की 431 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ. जोधपुर जिले में कुल 10,58,975 पंजीकृत मतदाता, गांव की सरकार चुनने के लिए उत्साह है. सामराऊ पंचायत समिति में सर्वाधिक 29.61% मतदान, मंडोर में 26.13% वोटिंग हुई. तिंवरी में 25.24%, हटूंडी में 24.90% और कापरड़ा में 24.74% मतदान हुआ.
उम्मेद नगर में 24.56%, बावड़ी में 23.84% और ओसियां में 23.75% वोटिंग हुई. भोपालगढ़ में 23.75%, धवा में 23.36% और पीपाड़ शहर में 22.97% मतदान हुआ. केरू में 22.82%, झंवर में 22.72%, लूणी में 22.27% मतदान दर्ज किया गया. सालवा खुर्द में 22.08% और बिलाड़ा में 21.53% मतदान, आसोप में सबसे कम 19.86% वोटिंग हुई. जिले की 11 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित, मतदान से पहले ही परिणाम तय हुआ. मंडोर में 3, हटूंडी और तिंवरी में 2-2 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए. धवा, बिलाड़ा, केरू और कापरड़ा में 1-1 ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच का चुनाव हुआ.