जयपुर : राजस्थान की 3,626 पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, शाम 6 बजे तक मतदान होगा. 1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 3,326 सरपंच और 33,804 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही.
प्रदेशभर में मतदान के लिए 11 हजार 799 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है. EVM से नहीं, बैलेट पेपर के जरिए वोट डाले जा रहे है. मतदाता वार्ड पंच और सरपंच प्रत्याशी के लिए अलग-अलग वोट डालेंगे. मतदान समाप्त होते ही पहले वार्ड पंच, फिर सरपंचों के वोटों की गिनती होगी. देर रात तक पंच-सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित होंगे.
प्रदेश की 3,626 पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी
-सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक होगा मतदान
-1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल
-3,326 सरपंच और 33,804 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए हो रही वोटिंग
-प्रदेशभर में मतदान के लिए बनाए गए 11 हजार 799 पोलिंग स्टेशन
-EVM से नहीं, बैलेट पेपर के जरिए डाले जा रहे वोट
-मतदाता वार्ड पंच और सरपंच प्रत्याशी के लिए डालेंगे अलग-अलग वोट
-मतदान समाप्त होते ही पहले वार्ड पंच, फिर सरपंचों के वोटों की होगी गिनती
-देर रात तक पंच-सरपंच चुनाव के नतीजे होंगे घोषित