राजस्थान में तूफान ‘अर्नब’ का असर, आज भी बरसेंगे मेघ, जयपुर समेत 11 शहरों में बारिश से मौसम में घुली ठंडक

जयपुर : राजस्थान में तूफान ‘अर्नब’ का असर देखने को मिल रहा है. आज भी मेघ बरसेंगे. राजधानी जयपुर समेत 11 शहरों में बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है. कल राजधानी जयपुर में एक घंटे में आधा इंच से अधिक बारिश हुई. बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आयी है.

मौसम विभाग से आज भी 15 जिलों में ऑरेंज, 20 जिलों में येलो अलर्ट है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ाई है. बारिश से रबी फसलों को फायदा, सरसों की बुवाई में किसानों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी बारिश के आसार हैं. तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है, सर्दी बढ़ेगी. लोगों को दिवाली से पहले गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ेगी. 

प्रदेश में तूफान ‘अर्नब’ का असर, आज भी बरसेंगे मेघ
-राजधानी जयपुर समेत 11 शहरों में बारिश से मौसम में घुली ठंडक 
-कल राजधानी जयपुर में एक घंटे में आधा इंच से अधिक बारिश
-बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट
-मौसम विभाग से आज भी 15 जिलों में ऑरेंज,20 जिलों में येलो अलर्ट 
-40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी 
-बारिश से रबी फसलों को फायदा,सरसों की बुवाई में किसानों को राहत
-मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी बारिश के आसार
-तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव, बढ़ेगी सर्दी
-लोगों को दिवाली से पहले गर्म कपड़ों की पड़ेगी जरूरत