दीपावली पर भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, प्रदेश के किसानों को 345 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान

जयपुर : दीपावली पर भजनलाल सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. राजस्थान के किसानों को 345 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान किया जाएगा. कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने भुगतान की जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि राजस्थान के 9 जिलों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. बीकानेर के किसानों को 116 करोड़ रुपये का फसल बीमा भुगतान होगा. पश्चिमी राजस्थान के सूखा प्रभावित किसानों को 318 करोड़ की राहत मिलेगी. बाड़मेर के किसानों को 53.60 करोड़ रुपये का भुगतान होगा.

जोधपुर को 48 करोड़, पाली को 31 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. चूरू को 25.85 करोड़, जालोर को 43.58 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. डूंगरपुर और जालोर के लंबित दावों के 17.60 करोड़ रुपये जारी होंगे. जयपुर के दूदू क्षेत्र के किसानों को 9.50 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी.