इस वर्ष मानसून कमजोर होने से गेहूं की बुवाई का रकबा कम रहने के संकेत, अब तक 11 हजार हैक्टेयर में गेहूं बोया गया

जयपुर : इस वर्ष मानसून कमजोर होने से गेहूं की बुवाई का रकबा कम रहने के संकेत हैं. कुछ राज्यों में अब बुवाई शुरू हुई है, अब तक 11 हजार हैक्टेयर में गेहूं बोया गया है. पिछले वर्ष इस अवधि में 27 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी थी.  

पंजाब में 38%, राजस्थान में 22% बारिश कम होने से बुवाई पर असर पड़ेगा. दोनों राज्यों में देश में कुल गेहूं की बुवाई का 31% रकबा होता है. पिछले वर्ष देश में 12.07 करोड़ टन गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन था. इस वर्ष कृषि मंत्रालय ने 12.1 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. 

इस वर्ष मानसून कमजोर होने से गेहूं की बुवाई का रकबा कम रहने के संकेत 
-कुछ राज्यों में अब शुरू हुई बुवाई,अब तक बोया गया है 11 हजार हैक्टेयर में गेहूं 
-पिछले वर्ष इस अवधि में 27 हजार हैक्टेयर में हो चुकी थी गेहूं की बुवाई 
-पंजाब में 38%,राजस्थान में 22% बारिश कम होने से पड़ेगा बुवाई पर असर 
-दोनों राज्यों में 31% होता है देश में कुल गेहूं की बुवाई का रकबा 
-पिछले वर्ष देश में 12.07 करोड़ टन था गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन 
-इस वर्ष कृषि मंत्रालय ने तय किया है 12.1 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य