जयपुर : मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आयी है. जयपुर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. डीडवाना-कुचामन, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, दौसा और जयपुर में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 17 जिलों में यलो अलर्ट, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. धौलपुर, करौली, टोंक, अजमेर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है.
मौसम विभाग से बड़ी खबर
जयपुर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-डीडवाना-कुचामन, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़,
-अलवर, दौसा और जयपुर में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
-मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं,हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
-17 जिलों में यलो अलर्ट,30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
-धौलपुर,करौली,टोंक,अजमेर,नागौर,झुंझुनूं,चूरू समेत कई जिलों में यलो अलर्ट
-मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
-पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील