जयपुरः पंचायतीराज चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 44.68 प्रतिशत मतदान हुआ है. दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में पंचायत समिति सदस्यों के लिए 44.68 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान में बीकानेर की बीठनोक पंचायत समिति सबसे आगे, 61.24 प्रतिशत वोटिंग हुई. बाड़मेर की बिशाला पंचायत समिति में 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ. जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में 59.87 प्रतिशत वोटिंग हुई.
बाड़मेर की भियाड़ पंचायत समिति में 58.15 प्रतिशत मतदान हुआ. बाड़मेर की दूगोरे का तला पंचायत समिति में 57.88 प्रतिशत वोटिंग, सबसे कम मतदान नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में, महज 24.59 प्रतिशत वोटिंग हुई. डूंगरपुर की साबला पंचायत समिति में 34.68 प्रतिशत मतदान हुआ. अलवर की राजगढ़ पंचायत समिति में 35.17 प्रतिशत वोटिंग हुई.
सर्वाधिक और न्यूनतम मतदान में 36.65 प्रतिशत का अंतरः
पाली की देसूरी पंचायत समिति में 35.69 प्रतिशत मतदान हुआ. कोटपूतली-बहरोड़ की नारायणपुर पंचायत समिति में 35.73 प्रतिशत वोटिंग हुई. सर्वाधिक और न्यूनतम मतदान में 36.65 प्रतिशत का अंतर रहा. बाड़मेर और जोधपुर की पंचायत समितियों में मतदान का रुझान बेहतर रहा. नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ.