फतेहपुर शेखावाटी(सीकर): फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र के देवास गांव में पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में पेट में गहरी चोट लगने से सुरेंद्र की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.
देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया. इस दौरान धारदार हथियार से हमला होने पर सुरेंद्र के पेट में गंभीर चोट लग गई. घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए फतेहपुर के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां पेट में गहरी चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि देवास गांव में पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला हुआ, जिसमें सुरेंद्र की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.