भगवंत मान धूरी विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर AAP के 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

चंडीगढ: पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है. AAP ने 40 उम्मीदवारों की सूची की जारी की. पंजाब सीएम भगवंत मान धुरी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला, हरमीत सिंह संधू तरणताल से चुनाव लड़ेंगे. 

Image

आपको बता दें बटाला से शैरी कलसी, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट मिला है.

Image

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई.

बाकी नाम अगली बैठक में होंगे फाइनल: 
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक पर कहा कि आम आदमी पार्टी के पिछले 5 साल के कामकाज को लेकर पंजाब की जनता खुश है और भगवंत मान को दोबारा सीएम बनाना चाहती है. जितना ग्राउंड में काम हुआ है शिक्षा, हेल्थ,बिजली-पानी और किसानों के लिए ये सबको लेकर जनता में सकारात्मक माहौल है. उसी को देखते हुे आज आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई. सबने विधानसभाओं के उम्मीदवार की बात की जिनमें से आज 40 नाम फाइनल किए हैं बाकी नाम अगली बैठक में फाइनल होंगे. AAP भगवंत मान साहब के काम पर और पंजाब जिस तरह से आगे बढ़ा है उसके मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी.