भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बड़ा कदम, मेटा स्मार्ट ग्लासेस के जरिए नकल रोकने पर रहेगा फोकस... लगाए जाएंगे लो पावर जैमर

जयपुरः पिछले काफी समय से भर्ती परीक्षाओं में नकल एक बड़ा मुद्दा बन गया है. ऐसे में इसको लेकर अब राजस्थान में नया प्लान तैयार किया गया है. राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए चयन बोर्ड की तैयारी की है. 

अब परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष में लो पावर जैमर लगाए जाएंगे. मेटा स्मार्ट ग्लासेस के जरिए नकल रोकने पर विशेष फोकस रहेगा. जैमर से ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी बाधित होगी. परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. 

राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव:
अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है. जैमर लगाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है. चयन बोर्ड का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना है.      

भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए चयन बोर्ड की नई तैयारी
परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष में लगाए जाएंगे लो पावर जैमर 
मेटा स्मार्ट ग्लासेस के जरिए नकल रोकने पर रहेगा विशेष फोकस
जैमर से ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी होगी बाधित
परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही लगाए जा रहे हैं CCTV कैमरे
अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था भी शुरू
जैमर लगाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया